Type Here to Get Search Results !

GK IN HINDI

BHARAT JOB ALERTS 0

भारत की सबसे पहली महिला आईएएस अफसर कौन थी ? First woman IAS officer of India

सिविल सर्विस एग्जाम को पास करने वाले सबसे पहले भारतीय सत्येंद्र नाथ टैगोर थे। इसके 4 साल बाद 4 भारतीयों ने सिविल सर्विस एग्जाम को क्वालीफाई किया था। जिनमें से भारत की पहली महिला आईएएस अफसर " अन्ना राजम मल्होत्रा " (Anna Rajam Malhotra) थीं। जिनका जन्म 17 जुलाई 1927 को केरल के एर्नाकुलम जिले में हुआ था।

अन्ना राजम मल्होत्रा ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई करके डायरेक्ट सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी और पहले ही प्रयास में एग्जाम को क्वालीफाई करके साल 1951 बेच की आईएएस अधिकारी बनी। अन्ना राजम मल्होत्रा को अन्ना जॉर्ज के नाम से भी जाना जाता है। और इनकी मृत्यु 17 सितंबर 2018 को हुई थी। 

अन्ना राजम मल्होत्रा को कौन सा अवार्ड दिया गया था ?

अन्ना राजम मल्होत्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपनी सेवा दे कर के जब रिटायर हो गई तो उसके बाद उन्होंने एक होटल जिसका नाम लीला वेंचर लिमिटेड था। उसमें डायरेक्टर के पद पर काम किया और साल 1989 में देश की सेवा करने के दौरान अन्ना राजम मल्होत्रा को भारत सरकार ने पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया। 





प्रथम भारतीय महिलाओं की सूची (List of first Indian women)

हम आपको यहां पर जानकारी के लिए भारत में बनने वाली सबसे पहली महिला अधिकारियों के नाम बता रहे हैं।

  1. प्रथम महिला राष्ट्रपति - प्रतिभा पाटिल
  2. राजस्थान की प्रथम महिला राज्यपाल - प्रतिभा पाटिल
  3. प्रथम महिला प्रधानमंत्री - इंदिरा गांधी
  4. प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष - मीरा कुमार
  5. प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी - किरण बेदी
  6. विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता विजेता - तेजस्विनी सावंत
  7. भारतीय वायु सेना में प्रथम महिला पायलट - हरिता कौर देओल
  8. प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री - कल्पना चावला
  9. प्रथम महिला नौसेना पायलट - शिवांगी सिंह





Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages